
हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर विधानसभा की 90–90 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। मंगलवार 8 अक्टूबर को गिनती होगी। दोनों राज्यों की ईवीएम खुलने से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं। हरियाणा के लिए 13 विभिन्न रिसर्च एजेंसी ने अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं। सभी पोल में कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत पाती हुई दिख रही है। हरियाणा में भास्कर रिपोर्टर्स सर्वे के साथ 12 सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए। जम्मू-कश्मीर में भी भास्कर रिपोर्टर्स के अलावा 9 एजेंसियों ने एग्जिट पोल किया। इन सबको मिलाकर पोल ऑफ पोल्स का हिसाब लगाया गया। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, हरियाणा के 12 सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इंडिया गठबंधन को 56 से 60 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए बहुमत से काफी दूर 18–23 सीटों पर सिमट सकती है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के 10 पोल में से 5 नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रहे हैं, जबकि 5 में वह बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिख रही है। पार्टी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 30 सीटें ला सकती है। PDP और अन्य को 10-10 सीटें आएंगी।
